Skip to main content

BIKANER : चौखूंटी ओवरब्रिज के पास ज्वेलर से लाखों का माल लूटने की खबर

RNE BIKANER .

बीकानेर शहर में सरे राह एक ज्वेलर को लूटने की खबर सामने आई है। मौके पर जबर्दस्त भीड़ जुट गई है। लुटेरों की तलाश में पूरे संभाग में नाकाबंदी कारवाई गई है। पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि लूट कितने की है। अनुमान है कि लगभग एक करोड़ रुपए का सोना-चाँदी लूटा गया है।

 

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक चौखूंटी ओवरब्रिज के नीचे स्वर्ण व्यापारी सोने व चांदी का सामान लेकर जा रहा था। दो जने उसका थैला छीनकर फरार हो गये।

घटना की जानकारी के बाद कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना की जानकारी जुटा रही है। आईजी ओमप्रकाश ने घटना के बाद जिलेभर में नाकाबंदी कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।