Skip to main content

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व रेवंत रेड्डी ने जनता से किया वादा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 
तेलंगाना सरकार राज्य में जातिगत जनगणना करायेगी। चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व रेवंत रेड्डी ने जनता से ये वादा किया था। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में भी ये वादा शामिल था। तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कल विधानसभा में जातिगत सर्वे पेश किया है। उसके पारित होने के बाद राज्य में जातिगत जनगणना आरम्भ कराई जायेगी। कांग्रेस इसे लोकसभा चुनाव में भी मुख्य मुद्दा बना रही है।