Skip to main content

जिलों के पदाधिकारी भी वृहद बैठक में शामिल होंगे

  •  केंद्रीय नेताओं के आने की संभावना

RNE, STATE BUREAU .

भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 13 जुलाई को जयपुर में होगी। इस बैठक में जिलों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कार्यसमिति की ये पहली बैठक हो रही है।

कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के साथ ही मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री तक पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यसमिति में पहली बार मंडल के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

बैठक में विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजकों व सह संयोजकों सहित करीब 8 हजार पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नव निर्वाचित राज्य के सांसद व मंत्री भी रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है।