Skip to main content

मौसम : सुहावनी सुबह, बादलों का जमावड़ा, हवा भी मंद मंद, बारिश के आसार

** रात रही बहुत ठंडी, हवाओं का जोर
** अब 16 के बाद आयेगा मानसून

RNE, Bikaner

शनिवार  की सुबह बीकानेर में बहुत सुहावनी थी। आकाश बादलों से अटा था। कल के मौसम का असर आज सुबह भी दिख रहा था। मंद मंद हवाएं भी चल रही थी जिससे मौसम ज्यादा सुहावना लग रहा था। मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या आज अधिक थी। लोग घरों के बाहर बैठकर सुहावने मौसम का लुत्फ ले रहे थे। कॉलोनियों के पार्क भी आज ज्यादा आबाद थे। आज सुबह से ही लग रहा था कि मौसम बीकानेर में करवट लेगा।

मानसून राज्य में कमजोर पड़ा
अब प्रदेश में मौसम कमजोर पड़ गया है। शुक्रवार को हालांकि अनेक हिस्सों में बरसात हुई पर बाकी जगह उमस के कारण तपिश का अहसास होता रहा। सूरतगढ़ व रायसिंहनगर में भी कल आखिर मेघ मेहरबान हो गये। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। मानसून की ट्रफ लाइन बीकानेर, जयपुर से होकर गुजर रही थी, वह कल उत्तरी भारत की तरफ शिफ्ट हो गई। इस कारण अगले दो तीन दिन राज्य में मानसून कमजोर रहेगा।

16 से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून
16 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो सकती है, जिससे मानसून के राज्य में फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि उस समय तेज बारिश का दौर पूरे राज्य में चलेगा।

आज बीकानेर में बारिश के आसार
बीते 24 घन्टे में बीकानेर में 56.2 मिमी बारिश हो चुकी है। आज भी बारिश के आसार मौसम विभाग को लग रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर इस बार बादल बरसे हैं। कल बीकानेर में पारा गिर गया। अधिकतम तापमान 39.8 पर आ गया तो न्यूनतम तापमान भी गिरकर 22.4 डिग्री पर पहुंच गया।