Skip to main content

भय और भ्रम का जाल टूटा, जनता अब समझ चुकी, उपचुनाव में जीत के बाद बोले राहुल, प्रियंका

RNE, National Bureau

देश मे 10 जुलाई को अलग अलग राज्यों की विधानसभा के लिए हुए उप चुनावों के परिणाम कल आये। जिसमें कांग्रेस व इंडिया गठबन्धन को सफलता मिली और भाजपा व एनडीए को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। जिस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उप चुनाव में भाजपा को केवल एमपी व हिमाचल में 1- 1 सीट पर ही सफलता मिली। जबकि उसे बंगाल व उत्तराखंड में हार का सामना करना पड़ा।

राहुल की एक्स पर प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि 7 राज्यों में हुए उप चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘ भय और भ्रम ‘ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और नोकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है। जय हिंदुस्तान जय संविधान।

प्रियंका का ट्वीट

सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने कहा है कि जनता ने अपना समर्थन इंडिया गठबंधन को दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल व उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है।