Skip to main content

कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कल 4889 श्रद्धालुओं को रवाना किया

RNE, National Bureau

अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों को जम्मू कश्मीर में तांता लगा हुआ है। खराब मौसम के बाद भी बाबा भोले के श्रद्धालुओं का जोश कम ही नहीं हो रहा।

जत्थों के रूप में जम्मू कश्मीर का प्रशासन भक्तों को अमरनाथ गुफा की तरफ रवाना कर रहा है। भक्तों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जहां भी बारिश होती है या बर्फबारी की आशंका रहती है वहीं यात्रियों को रोक दिया जाता है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाता है।

रास्ता सुगम होते ही अमरनाथ की उनकी यात्रा को शुरू करा दिया जाता है। कल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 4889 श्रद्धालुओं को अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए रवाना किया गया।