Skip to main content

हरियाणा चुनाव में AAP और कांग्रेस के रास्ते अलग-अलग, सभी सीटों पर AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

RNE, National Bureau

हरियाणा विधानसभा के होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। किसी भी दल से वो गठबन्धन नहीं करेगी। जबकि लोकसभा में आप ने कांग्रेस से समझौता किया था और कुरुक्षेत्र सीट लड़ी थी, मगर कुछ हजार वोटों से हार गई थी।

कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप हरियाणा विधानसभा की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने इनेलो जैसी स्थानीय पार्टी सहित सभी दलों को मौका दिया है। उनका कहना था कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है। उसको बेहतर विकल्प आम आदमी पार्टी देगी।