Skip to main content

BJP Rajasthan : दो बार विधायक रहे मदन राठौड़ को भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष बनाया

बड़ी खबर : राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष

RNE Network.

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा ने राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार दोपहर को ही सीपी जोशी के इस्तीफे से जुड़ी खबर आई थी और देर रात पार्टी ने नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार देर रात अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के हवाले से यह आदेश जारी किया।

जानिए कौन है मदन राठौड़ :

मदन राठौर सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा में 2003 और 2013 में विधायक रह चुके है। वे 2024 से राजस्थान राज्य से राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 1974 में राजस्थान विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की डिग्री हासिल की।

1970 के दशक में, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपना करियर शुरू किया । 1980 के दशक के मध्य में, वे भाजपा में शामिल हो गए। पाली जिला इकाई में कई पदों पर रहने के बाद वे भाजपा की राज्य इकाई में चले गए। उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा सीट के लिए दोनों बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता बीना काक को हराया । उन्होंने 2015 से 2018 तक 14वीं राजस्थान विधानसभा में भाजपा के उप मुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया।