Skip to main content

जज के खिलाफ टिप्पणी करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उदयपाल पर लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना

RNE, National Bureau

सोशल मीडिया यूजर्स को अब इन माध्यमों का सोच समझकर उपयोग करना चाहिए। ये प्लेटफॉर्म सोशल जुड़ाव के लिए है, अनर्गल लिखने या टिप्पणी करने के लिए नहीं है। इसको लेकर सरकार अब बहुत गंभीर है।

कार्यपालिका, न्यायपालिका व पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर है और वो हर आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट पर कार्यवाही कर रही है। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते समय शालीनता की भाषा व समझदारी रखनी जरुरी है। वैमनस्यता टिप्पणी से न फैले और न किसी की भावना आहत हो, ये बात हर यूजर को ध्यान रखना जरुरी है।

सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करना दिल्ली के उदयपाल सिंह को भारी पड़ा है। सोशल मीडिया पर जज के खिलाफ टिप्पणी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उदयपाल सिंह नाम के व्यक्ति पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।