Skip to main content

आज खास : सप्तमी तिथि रात्रि 09:19 बजे तक, राहू काल सुबह 09:22 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 27/07/2024

सम्वत् : 2081

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : आज सप्तमी तिथि 09:19 PM तक उपरांत अष्टमी

वार : शनिवार

सूर्योदय : 06:01 AM

सूर्यास्त :  07:25 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:30 PM तक रहेगा

नक्षत्र : रेवती 12:59 PM तक उपरांत अश्विनी

योग : धृति योग 10:43 PM तक, उसके बाद शूल योग

करण : विष्टि 10:23 AM तक, बाद बव 09:19 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : आज 12:59 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज राहु काल का समय 09:22 AM – 11:02 AM है

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
काल  06:00 AM  07:41 AM
शुभ  07:41 AM  09:21 AM
रोग  09:21 AM  11:02 AM
उद्वेग  11:02 AM  12:43 PM
चर  12:43 PM  02:23 PM
लाभ  02:23 PM  04:04 PM
अमृत  04:04 PM  05:44 PM
काल  05:44 PM  07:25 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ  07:25 PM  08:44 PM
उद्वेग  08:44 PM  10:04 PM
शुभ  10:04 PM  11:23 PM
अमृत  11:23 PM  12:43 AM*
शुभ 12:43 AM*  02:02 AM*
रोग  02:02 AM*  03:22 AM*
शुभ  03:22 AM*  04:41 AM*
रोग  04:41 AM*  06:01 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है ǀ

वृषभ राशि :आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है ǀऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी ǀ इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है ǀअपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है ǀ

मिथुन राशि : आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है ǀआज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे ǀइससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा ǀ उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े ǀ लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा ,इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें ǀ

कर्क राशि : आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा ,स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं,जिससे आप बचना चाहते थे ǀ आपको इस समस्या से निपटने के लिए सहनशील नजरिये से सोचना होगा क्योंकि आज आप बिना पर्याप्त कारण अपने आप सहित हर किसी पर सख्त रहें हैं ǀ इस टकराव से नए अवसरे भी आयेंगे ǀअंतिम परिणाम अच्छा ही होगा ǀ

सिंह राशि : आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं ǀ आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं ǀ इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए ǀ आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं ǀ अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें ǀ

कन्या राशि : आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं ǀहालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा ǀ जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी ǀ
तुला राशि : आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀआपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀआपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे ǀ
वृश्चिक राशि : आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है ǀ बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा ǀ जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए ǀ
धनु राशि :काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा ǀअपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें ǀअपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें ǀ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें ǀ

मकर राशि :आप आज आसानी से सब काम करके जीवन के स्कोप को बड़ा कर सकते हैं ǀ अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें,ऐसा कुछ भी किसी को न कह बैठें,जो आपको भावनात्मक उलझन में फंसा दें ǀ बिजनेस का विस्तार हो सकता है या पहले से खुले आउटलेट्स को नया रूप दे सकते हैं ǀ

कुम्भ राशि :आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा ǀइससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा ǀ अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें ǀ आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी ǀ

मीन राशि :आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है ǀ