Skip to main content

राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन ( नोटो ) ने हाथ प्रत्यारोपण को राष्ट्रीय रजिस्ट्री में शामिल किया

** नोटो ने रजिस्ट्री में किया शामिल
** देश में अब तक 50 प्रत्यारोपण

RNE, special

किडनी, लीवर की तरह अब हाथ भी दान हो सकेगा। इसे हादसे में हाथ गंवा चुके लोगों को प्रत्यारोपित किया जायेगा। हाथ दान के लिए लोग खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन ( नोटो ) ने हाथ प्रत्यारोपण को राष्ट्रीय रजिस्ट्री में शामिल कर लिया है। इस पर देश के अस्पतालों में काम शुरू हो गया है।

 

 

अब तक 50 हाथों का प्रत्यारोपण

अब तक दिल्ली, मुंबई व चंडीगढ़ जैसे शहरों में 50 हाथ प्रत्यारोपण हुए हैं। अब जिन अस्पतालों के पास लाइसेंस होगा, वहां यह प्रक्रिया शुरू होगी। नोटो की लिस्ट में अब तक किडनी समेत 12 अंगों के डोनेशन का रजिस्ट्रेशन होता है। हैंड डोनेशन को 13 वे डोनेशन के रूप में जोड़ा गया है।

दस लाख का खर्च

ब्रेन डेड मरीज के परिजन अन्य अंगों की तरह हाथ दान के लिए राजी होंगे तो हाथ को ऑपरेट कर सम्बंधित मरीज को लगाया जायेगा। हाथ प्रत्यारोपण में करीब 10 लाख रुपये खर्च होते हैं। सरकारी सुविधा मिलने पर यह खर्च कम हो सकेगा।