Skip to main content

दोनों की दौलत देश के टॉप 10 में शामिल बाकी 8 लोगों की दौलत के करीब

** 8 अमीरों की कुल संपत्ति के बराबर
** फोर्ब्स का डेटा

RNE, National Bureau

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स हो या फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट, देश के शीर्ष दो दौलतमंदों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडानी का ही नाम इनमें आता है।

ये दोनों देश के ही नहीं , बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर बिजनेसमैन है। फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलेनियर लिस्ट 2024 में देश के 10 अमीरों में पहला नाम मुकेश अंबानी का है और दूसरा नाम गौतम अडानी का।

इन दोनों के पास इतनी दौलत है कि यह देश के टॉप 10 में शामिल बाकी 8 लोगों की दौलत के करीब है। यानी इन दोनों की दौलत बाकी 8 अमीरों की कुल दौलत के बराबर है।

इतनी है दोनों की दौलत

फोर्ब्स के 24 जुलाई 2024 के डेटा के मुताबिक मुकेश अंबानी 116.6 बिलियन डॉलर ( करीब 9.76 लाख करोड़ ) और गौतम अडानी 82.6 बिलियन डॉलर ( करीब 6.92 लाख करोड़ ) के मालिक हैं।