Skip to main content

प्रदेश कांग्रेस को जल्द मिलेगी नई युवा टीम, अब तक 700 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के हुए साक्षात्कार

RNE, State Bureau

युवा कांग्रेस में पिछले दिनों रिक्त हुए पदों को भरने की प्रक्रिया संगठन ने आरम्भ की है। इसके लिए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के वन टू वन साक्षात्कार हुए।

हाल ही में निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी करते हुए 58 प्रदेश पदाधिकारियों और 79 विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को संगठन से बाहर किया गया था। अब हटाए गए विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश सचिव व प्रदेश महासचिव पद के लिए 700 से ज्यादा कार्यकर्ताओ के साक्षात्कार हुए।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मुंड, यशवीर सुरा और संभाग प्रभारियों ने संवाद करके कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। पूनिया ने बताया कि 30 जुलाई को लोकसभा क्षेत्र अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी को लेकर समीक्षा बैठक होगी।