Skip to main content

सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी पूरे शहर की सफाई व्यवस्था, कब टूटेगा हड़ताल का गतिरोध

** हड़ताल से बिगड़ी शहर की सफाई
** सड़ांध मार रहा है पूरा शहर

RNE, Bikaner. 

5 दिन में पूरा शहर गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया। जिधर नजर जाये उस तरफ गंदगी का ढेर ही नजर आ रहा है। पूरा शहर सड़ांध मारने लगा है। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। गर्मी व उमस के कारण गंदगी भयावह रूप ले चुकी है। नालियों और नालों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसने परेशानी को ज्यादा बढ़ा दिया है।

सड़कें गंदे पानी से गीली

कोटगेट, केईएम रोड जैसे मुख्य मार्गों पर बह रहे गंदे पानी के कारण वाहन निकलने भी मुश्किल हो रहे हैं। पैदल चलने वालों को तो सर्वाधिक परेशानी है। नालों और नालियों से कचरा नहीं निकलने के कारण अब उनका गंदा पानी सड़कों पर आ गया है।

कचरा कलेक्शन सेंटर पर भारी कचरा

भीड़ भाड़ वाले इलाकों में निगम ने कचरा कलेक्शन सेंटर बनाए हुए हैं मगर 5 दिन से वहां सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण कचरा उठ नहीं रहा है। वहां कचरे के ढेर बड़े बड़े हो गए हैं। बड़ा बाजार, कोटगेट, तेलीवाड़ा आदि के कचरा कलेक्शन की स्थिति भयावह बनी हुई है।

हड़ताल का हल नहीं निकला

अपनी मांगों को लेकर 5 दिन से प्रदेश भर में हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों की मांगों पर सरकार कोई हल नहीं निकाल सकी है। परेशानी जनता को भुगतनी पड़ रही है।