Skip to main content

Bikaner : भाजपा नेता जे.पी.व्यास, कांग्रेस के पूर्व पार्षद मांगीलाल मिलकर नालियां साफ कर रहे

RNE, Bikaner.

इस चित्र में नालियों से कचरा निकालकर सफाई करते जो शख्स दिख रहे हैं वे नगर निगम के सफाईकर्मी नहीं वरन भाजपा के वरिष्ठ नेता जे.पी.व्यास है। यह इलाका बीकानेर शहर का वार्ड संख्या 43 है।

इनके साथ ही झाड़ू थामकर खड़े और सफाई में सहयोग कर रहे शख्स कांग्रेस के नेता है। पहले पार्षद भी रहे हैं। नाम है मांगीलाल गोदारा। दोनों मिलकर इस इलाके की जाम नालियों की सफाई करने में जुटे हैं। इसके साथ ही सड़क पर फैला कचरा भी संग्रहीत कर रहे हैं।

ऐसे में एक संदेश तो साफ है कि बीकानेर शहर में परिस्थितियां ऐसी बन गई है कि आम लोगों के साथ ही नेताओं को भी खुद सफाई करने सड़क पर उतरना पड़ा है। इस हालात की वजह है, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल। दरअसल सफाईकर्मी चार दिन से हड़ताल पर हैं। वे सफाईकर्मी भर्ती अपने आंदोलन के दौरान हुए समझौतें और शर्तों के अनुसार भर्ती करवाना चाहते हैं।

सरकार से इस संबंध में वार्ताओं के दौर भी चले हैं लेकिन कोई बात अब तक बनी नहीं है। ऐसे में कमोबेश ऐसे ही हालात पूरे राजस्थान में बन गये हैं। कर्मचारी हड़ताल पर होने से शहरों की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है और लोग बदहाली झेलने को मजबूर है। चूंकि राजस्थान में सरकार भाजपा की है ऐसे में भाजपा नेता सांकेतिक तौर पर खुद सफाई करने सड़क पर उतरे हैं।

भाजपा के पूर्व शहर महामंत्री श्यामसिंह हाडला ने भी गलियों में सर्फइा कर इसका संदेश दिया है। वार्ड संख्या 43 की सफाई में खास बात यह है कि यहां भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों के नेता साथ है और सफाई करने के साथ ही कर्मचारियों से अपील कर रहे हैं कि वे काम पर लौट आएं।