Skip to main content

भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें कैंसिल तो कुछ मार्ग परिवर्तित होकर चलेगी

RNE, Bikaner.  

जोधपुर मण्डल के मारवाड खारा-मारवाड बीठडी एवं फलौदी-मलार, रोहट-केरला एवं बिलाडा-पीपाड रोड के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 04809/04810, जोधपुर-पोकरण-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14703, जैसलमेर-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 04825, जैसलमेर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा पोकरण तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पोकरण-जोधपुर आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को लालगढ से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा कोलायत तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा कोलायत-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा पोकरण तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पोकरण-काठगोदाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को साबरमती से प्रस्थान की है वह फलौदी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फलौदी-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 20491, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जैसलमेर के स्थान पर फलौदी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर- फलौदी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-पाटन-भीलडी-समदडी-लूनी होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैलसमेर रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को काठगोदाम से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 16534, बैगलूरू-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 04.08.24 को बैगलुरू से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पालनपुर-भीलडी-समदडी होकर संचालित होगी।