Skip to main content

युवराज सिंह व रियल एस्टेट फर्म के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए कोर्ट ने मध्यस्थ बनाया

RNE, Network

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के एक विवाद में कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त किया है ताकि मामले को समाप्त किया जा सके।
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह व एक रियल एस्टेट फर्म के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थ बनाया है। कोर्ट ने कैट के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता को मध्यस्थ नियुक्त किया है। युवराज सिंह ने याचिका में फर्म पर बुक फ्लैट की डिलिवरी में देरी का आरोप लगाया है।