Skip to main content

West Bengal : 11 साल सीएम, 24 वर्ष विधायक रहे भट्टाचार्य का निधन

RNE Network, Kolkata.

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह कलकत्ता में निधन हो गया। बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद बुद्धदेव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

बंगाल में वाम मोर्चा के 34 वर्षों के शासन के दौरान, भट्टाचार्य सीपीएम के दूसरे और अंतिम मुख्यमंत्री थे, जो वर्ष 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पद पर रहे।
बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत पिछले साल 29 जुलाई को खराब हुई थी। तब वह 9 अगस्त तक अस्पताल में रहे थे। उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था। तब उन्हें अन्य और बीमारियां डायग्नॉस हुई थीं। तब उन्हें कलकत्ता के अलीपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

11 साल रहे थे सीएम :

बुद्धदेव भट्टाचार्य वर्ष 2000 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने और 2011 तक वह सीएम रहे। वह जाधवपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते रहे। लगातार 24 साल तक विधायक रहने के बाद वह अपनी ही सरकार के पूर्व मुख्य सचिव मनीष गुप्ता से चुनाव हार गए थे।