Skip to main content

नटवर सिंह का 95 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के अस्पताल में निधन

RNE, Network

दिग्गज नेता व पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का कल निधन हो गया। 95 वर्षीय सिंह लंबी बीमारी के कारण गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिंह राज्य के भरतपुर जिले के थे। उन्होंने मई 2004 से दिसम्बर 2005 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। 1953 में वे भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गये थे। 1984 में वे कांग्रेस में शामिल हो गये। उनका राजनीतिक कैरियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा।