Skip to main content

सभी प्रदेश अध्यक्ष लेंगे भाग , संगठन चुनाव पर होगी चर्चा

RNE, NETWORK.

भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक 17 अगस्त को दिल्ली में हो रही है। इस बैठक में नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के साथ कई मुद्धों पर विचार होगा।

इस बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को अंतिम रूप दिया जायेगा। नये पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले यह अभियान पूरा किया जायेगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन के प्रभारी महासचिव और प्रदेशों के अध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा एक कार्यकारी अध्यक्ष भी अब नियुक्त कर सकती है।

वर्तमान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सरकार में मंत्री बन चुके हैं। पार्टी की एक व्यक्ति एक पद की परंपरा है इसलिए किसी नए को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जायेगा।