Skip to main content

आज खास : आज एकादशी तिथि 09:39 AM तक, राहू काल सुबह 11:03 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 16/08/2024

सम्वत् : 2081

मास : श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि : आज एकादशी तिथि 09:39 AM तक उपरांत द्वादशी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 06:11 AM

सूर्यास्त :  07:10 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : मूल 12:43 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा

योग : विष्कुम्भ 01:11 PM तक, उसके बाद प्रीति योग

करण : विष्टि 09:40 AM तक, बाद बव 08:58 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : आज धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कर्क राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 11:03 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
चर  06:10 AM  07:48 AM
लाभ  07:48 AM  09:26 AM
अमृत  09:26 AM  11:03 AM
काल  11:03 AM  12:40 PM
शुभ  12:40 PM  02:18 PM
रोग  02:18 PM  03:55 PM
उद्वेग 03:55 PM  05:32 PM
चर  05:32 PM  07:10 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
रोग  07:11 PM  08:32 PM
काल  08:32 PM  09:55 PM
लाभ 09:55 PM  11:18 PM
उद्वेग  11:18 PM  12:41 AM*
शुभ 12:41 AM*  02:03 AM*
अमृत  02:03 AM*  03:26 AM*
शुभ  03:26 AM*  04:49 AM*
अमृत  04:49 AM*  06:11 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आप आसानी से आगे होने वाली बातों का अनुमान लगा लेते हैं ǀ आपकी संचार क्षमता भी प्रभावशाली और नजरिया खुला है,इसीलिए जो आप चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करें ǀ हमेशा गलतियाँ ढूँढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें

वृषभ राशि :आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें ǀअपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा ǀ आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है ǀ विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों

मिथुन राशि : आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें

कर्क राशि : आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं ǀपारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं ǀ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी ǀआप विशेष लय में हैं ǀआज का दिन सार्थक होगा ǀमुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें ǀआपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी

सिंह राशि : आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है ǀइससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं ǀइसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं ǀ खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे

कन्या राशि : आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा ǀसब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे ǀखूब प्रशंसा मिलेगी ǀइस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें ǀइससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे
तुला राशि : आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀआपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀआपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे
वृश्चिक राशि : आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है ǀ आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा
धनु राशि :आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है ,इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं ǀ इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे ǀ वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें ǀ वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा

मकर राशि : यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही

कुम्भ राशि : पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं ,लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा ǀइसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा ǀयोजना बनाने के लिए कभी देर नही होती,जब जागो तभी सवेरा ǀयोजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे

मीन राशि : आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें