Skip to main content

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों दिए निर्देश भी

RNE, NETWORK

मेड़ता में उप खण्ड स्तर पर मनाया जाने वाला ‘ मीरा महोत्सव ‘ राज्य के टूरिज्म कैलेंडर में शामिल होगा। ये भरोसा राज्य की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिया है। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मीरा महोत्सव में शामिल हुई थी तो लोगों ने इस महोत्सव को टूरिज्म कैलेंडर में शामिल करने का आग्रह किया था। उनकी मांग पर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

मेड़ता सिटी में सवा पांच सौ साल से मीरा महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सांस्कृतिक विरासत को आज की पीढ़ी भूलती जा रही है, इसे जिंदा रखने व इतिहास बताने का काम किया जायेगा।