Skip to main content

Bikaner : भाजपा नेता गुमानसिंह की समझाइश पर आक्रोशित लोग सड़क से हटे

  • बीकानेर : बजरंग विहार में बंधे की पाल टूटी, गुस्सायै लोगों ने रास्ता जाम किया
  • भाजपा नेता गुमानसिंह की समझाइश पर आक्रोशित लोग सड़क से हटे

RNE, Bikaner.

गंदे पानी का बंधा टूटने के बाद सड़ांध भरे पानी के बीच बसर कर रहे बजरंग विहार कॉलोनी के लोगों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बूढ़े सभी सड़क पर उतार आए। हाईवे जाम कर दिया। बोले, जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक सड़क से नहीं हटेंगे।

लोग प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि कोई अधिकारी तो नहीं पहुंचा लेकिन भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे। कई देर बहस के बाद राजपुरोहित की समझाइश पर लोगों ने जाम हटाया।

मामला यह है :

पाँच दिन पहले बजरंग विहार के पास गंदे पानी के तालाब की पाल टूट गई। पूरी बस्ती गंदे पानी में घिर गई थी। जैसे-तैसे हालत सुधरे तो भारी बारिश के बाद एक बार फिर पल टूट गई और गंदा पानी पूरी कॉलोनी में भर गया। ऐसे में स्थाई समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग विहारवासियों ने आक्रोशित होकर केमल फार्म के आगे बायपास हाईवे जाम कर दिया। प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं आने के कारण लोगों का आक्रोश ज्यादा बढ़ गया।

विरोध और गुस्सा देखते हुए जब कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और आमजन की बात सुनते हुए उन्हें समझाइश कर हाईवे खुलवाया। इसके बाद गुमान सिंह ने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर संसाधनों की व्यवस्था कर पाल बँधवाने और पाने निकलवाने का काम शुरू करवाया। गौरतलब है कि राजपुरोहित की पुत्रवधू सुशीला कंवर बीकानेर की मेयर हैं।