Skip to main content

Congress : चुनावी तैयारी तेज, वार रूम के मुखिया बदले

  • कांग्रेस ने पहले झारखंड व जम्मू कश्मीर में अध्यक्ष बदले
  • अब महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में वॉर रूम प्रभारी बदले 

RNE Network.

दो राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। झारखंड व जम्मू कश्मीर में अध्यक्ष बदलने के बाद अब कांग्रेस ने अपने वार रूम के प्रभारियों को भी बदल दिया है।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के अनुसार महाराष्ट्र के वार रूम का अध्यक्ष चल्लावंशी चन्द्र रेड्डी को बनाया गया है। हरियाणा का अध्यक्ष नवीन शर्मा को, जम्मू कश्मीर का अध्यक्ष गोकुल बुटेल को बनाया गया है। जबकि सशिकान्त सेनथील राष्ट्रीय वार रूम के अध्यक्ष बने रहेंगे।