Skip to main content

असम की केबीनेट ने मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रेशन बिल 2024 को मंजूरी दी

RNE, NETWORK

असम में अब राज्य सरकार निकाह का रजिस्ट्रेशन करेगी। असम की केबीनेट ने मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रेशन बिल 2024 को मंजूरी दे दी है। इस आशय की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिये दी है। जिसमें बताया गया है कि अब निकाह का रजिस्ट्रेशन काजी नहीं, बल्कि सरकार करेगी। इस नये बिल के अनुसार बाल विवाह का रजिस्ट्रेशन अवैध माना जायेगा।