Skip to main content

आज खास :पंचमी तिथि 07:52 AM तक, राहू काल सुबह 09:27 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 24/08/2024

सम्वत् : 2081

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : पंचमी तिथि 07:52 AM तक उपरांत षष्ठी तिथि 05:31 AM तक उपरांत सप्तमी

वार : शनिवार

सूर्योदय : 06:11

सूर्यास्त :  07:08 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : अश्विनी 06:05 PM तक उपरांत भरणी

योग : वृद्धि 03:06 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण : तैतिल 07:52 AM तक, बाद गर 06:38 PM तक, बाद वणिज 05:31 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सिंह राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 09:27 बजे से दोपहर 11:03  बजे तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : 12:13 PM – 01:04 PM बजे तक

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
काल  06:15 AM  07:51 AM
शुभ  07:51 AM  09:27 AM
रोग  09:27 AM  11:03 AM
उद्वेग  11:03 AM  12:38 PM
चर  12:38 PM  02:14 PM
लाभ  02:14 PM  03:50 PM
अमृत 03:50 PM  05:26 PM
काल  05:26 PM  07:02 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ  07:02 PM  08:26 PM
उद्वेग  08:26 PM  09:50 PM
शुभ 09:50 PM  11:15 PM
अमृत  11:15 PM  12:39 AM*
चर 12:39 AM*  02:03 AM*
अमृत  02:03 AM*  03:27 AM*
काल  03:27 AM*  04:51 AM*
लाभ  04:51 AM*  06:16 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे

वृषभ राशि : आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे ǀयदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं ǀ टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी ǀ आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे

मिथुन राशि : प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें ǀ अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें ǀ दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं

कर्क राशि : आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा

सिंह राशि : यह समय मजे और स्वतन्त्रता दोनों में से किसी एक को चुनने का है ǀ अगर आप जिम्मेदार हैं तो आपको स्वतंत्रता भी मिल ही जायेगी ǀ हालाँकि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आप अपनी मंजिल पर तो नही पहुंच पायेंगे लेकिन बाद में आपको इसका फल जरुर मिलेगा इसलिए परिश्रम करते रहें ǀ वित्तीय स्थिति के लिए भी परेशान न हों,समय के साथ ठीक होती जायेगी

कन्या राशि : मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें ǀआज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है ǀदिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा ǀ आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है
तुला राशि : आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें
वृश्चिक राशि : आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें
धनु राशि : आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे ǀफोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या करेंगे ǀ जब आप सहज रूप से वर्त्तमान .भूतकाल और भविष्य के बारे में सोचेंगे तो आपको बहुत से अपने जवाब और समाधान मिल जायेंगे

मकर राशि : अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें ǀ आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे ,वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है ǀ ऐसे लोगों से सावधान रहें ǀ उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें ǀ कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा ǀ यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं

कुम्भ राशि : कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन हैǀलेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें ,आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे

मीन राशि : ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे