Skip to main content

केंद्र सरकार ने सार्वजनिक शिकायत निवारण की समय सीमा को 30 दिन से घटाकर 21 दिन किया

RNE, Network

केंद्र सरकार ने नागरिकों की शिकायतों के निराकरण करने में कोताही न बरतने का निर्देश दिया है। सरकार का निर्णय है कि नागरिकों की शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण होना जरूरी है। इसके लिए सरकार ने अपने पहले के नियम में बदलाव भी किया है।

नागरिकों की शिकायतों का निराकरण अब 21 दिन में होगा। पहले यह समय सीमा 30 दिन थी। प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग ने सरकारी विभागों के लिए आदेश जारी किया है। इसका मकसद शिकायत निवारण की गुणवत्ता में सुधार करना है।