Skip to main content

टिकट बंटवारे को लेकर बढ़ी उम्मीदवारों की धड़कन,जल्द जारी होगी सूची

** कल चुनाव समिति की बैठक हो गई
** कई मंत्रियों, विधायकों के टिकट कटेंगे

RNE, Network

एक अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची आज आ सकती है। कल केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में 50 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं।

कईयों के टिकट कटेंगे

कल की चुनाव समिति की बैठक के बाद ये तय हो गया है कि भाजपा अपने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नये लोगों पर दाव लगायेगी। जिन लोगों के टिकट कटने की संभावना है, उसमें कुछ मंत्री भी शामिल हैं। इनकी संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है।

नेताओं की संतानों पर भी दाव

भाजपा ने इस बार तीन मानक टिकट के तय किये हैं। पहला है जीत, दूसरा लोकप्रियता और तीसरा जातिगत समीकरण। इन मानकों पर खरा उतरने वाले को टिकट मिलेगा। पार्टी कई नेताओं की संतानों को भी उतारेगी।

खट्टर नहीं लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले उनके चुनाव लड़ने की चर्चा थी। कल खट्टर ने ही कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

छोटे दलों को देंगे सीटें

भाजपा हरियाणा में कुछ छोटे दलों को भी सीटें देगी। इसमें गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा लोक हित पार्टी, विनोद शर्मा की हरियाणा जन चेतना पार्टी भी शामिल है। इस पर अभी निर्णय होना बाकी है।