Skip to main content

DELHI : आप ने भाजपा को दिया तकड़ा झटका, इस कारण हुआ दलबदल

RNE, NETWORK.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में भाजपा को तकड़ा झटका दिया है। पहले ये झटका भाजपा ने आप को दिया था। 5 दिन पहले आप के 5 पार्षदों को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल किया था।

मगर आज आप उनमें से एक पार्षद को वापस भाजपा से इस्तीफा दिलवाकर आप में ले आई। ये पार्षद है रामचन्द्र। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने आज उनकी फिर घर वापसी कराई।

दलबदल का ये कारण

पार्षदों के दलबदल की बड़ी वजह निगम की स्टैंडिंग कमेटी है। इस कमेटी में 5 पार्षदों के आप छोड़ने से बहुमत भाजपा के पास हो गया था मगर एक पार्षद के वापस आने पर अब बात बराबरी पर आ गई, ये माना जा रहा है। अभी पार्षदों में कुछ और उठापठक की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए भाजपा व आप, दोनों प्रयास कर रहे हैं।