Skip to main content

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने पार्टी में शामिल कराया

RNE, BIKANER.

पूर्व विधायक रेवंतराम पंवार आज फिर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने पार्टी में शामिल कराया।

रेवंतराम ने पिछला चुनाव श्रीकोलायत विधानसभा सीट से हनुमान बेनीवाल की रालोपा से लड़ा था। इससे पहले वो एक बार भाजपा में भी गए थे। आज पंवार ने कांग्रेस में वापसी की। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने उनकी कांग्रेस में वापसी का स्वागत किया है।