Skip to main content

यूपी के उप चुनाव में सपा कांग्रेस को दो से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं

RNE, Network

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर सपा व कांग्रेस के बीच बात बनती नजर नहीं आ रही है। कल यूपी के कांग्रेस नेताओं की इस विषय मे दिल्ली में बैठक हुई।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में हुई इस बैठक में यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय व विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा भी शामिल हुए। कांग्रेस उप चुनाव में 5 सीटें मांग रही है जबकि सपा पार्टी को केवल 2 सीटें देना चाहती है। इस तरह के संकेत मिलने के बाद ही कांग्रेस नेताओं की यह बैठक हुई है।

उप चुनाव में सीट समझौता अब हाईकमान ही करेगा। यूपी में लोकसभा चुनाव सपा और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था और सफलता मिली थी। इस कारण उप चुनाव भी दोनों मिलकर लड़ना चाहते हैं।