Skip to main content

ठगी: मिलिट्री मैन बन 35 बच्चों को संगीत सिखाने का झांसा दिया, 02 लाख ठगे

RNE, Bikaner.

यूं तो ठगों का नेटवर्क और ठगी के तरीकों के उदाहरण आये दिन देखने को मिलते हैं लेकिन बीकानेर में एक संगीत शिक्षक के जिस तरह की धोखाखड़ी हुई वह हैरान करने वाली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

मिलिट्री मैन बन संगीत शिक्षक को फोन किया:

दरअसल आचार्य तुलसी समाधि स्थल के पास रहने वाले संगीत शिक्षक पुखराम शर्मा के पास फोन आया। सतीश और संदीप नाम के व्यक्तियों ने खुद को आर्मी मैन बताया। कहा, आप संगीत शिक्षक हैं और मिलिट्री परिवार के 35 बच्चों को संगीत सिखाने का कांट्रेक्ट हमें करना है।

संभवतया बातों-बातों में इसकी प्रक्रिया बताते हुए इसके लिए एडवांस जमा करवाने जैसी बात हुई होगी। धोखे में आकर संगीत शिक्षक पुखराम शर्मा ने 02 लाख रूपए जमा करवा दिये।

इसके बाद ज्योंहि फोन आना तो दूर वापस करना बंद हुआ तब उनकी समझ में आया कि वह ठगे जा चुके हैं। मामले की रिपोर्ट गंगाशहर पुलिस थाना मं दर्ज करवाई गई है। उप निरीक्षक नगेन्द्रसिंह इसकी जांच कर रहे हैं।