Skip to main content

कर्नाटक सरकार ने डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे महामारी घोषित किया

RNE, Network

कर्नाटक राज्य में डेंगू के अधिक होने व उससे कारण कई लोगों की जानें चली जाने के बाद वहां की सरकार ने इसे महामारी मान लिया है। राज्य में डेंगू के मरीजों में बड़ी संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

कर्नाटक सरकार ने कल डेंगू को राज्य में महामारी घोषित कर दिया। इसमें डेंगू के सभी स्वरूपों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस साल जनवरी से जुलाई तक राज्य में डेंगू के 7362 मामले दर्ज किए गये। इनमें 7 लोगों की मौत हो गई।