Skip to main content

देवीलाल के पोते आदित्य चौधरी भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल

RNE, NETWORK

किसान नेता देवीलाल चौधरी के पोते आदित्य चौधरी ने भाजपा छोड़ दी और इनेलो में शामिल हो गए हैं। इससे इनेलो नेताओं ने खुशी जताई है और उनको चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।


आदित्य अब तक भाजपा में थे और इस बार पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया, तब उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इनेलो ने चौटाला परिवार में वापसी पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके नामांकन दाखिल करने के समय पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला भी उपस्थित रहेंगे।

इसे एक तरह से आदित्य की घर वापसी माना जा रहा है। अभी भी देवीलाल परिवार दो अलग अलग पार्टियों में बंटा है। बीच में सबके एक होने की बात भी चली थी, मगर बात बन नहीं पाई।