Skip to main content

शिक्षा : अधिशेष शिक्षकों का समायोजन 18 से आरम्भ होगा

  •  बड़ीं तादात में होगा फेरबदल, 20 सितंबर को सूची जारी होगी

RNE, BIKANER

माध्यमिक शिक्षा विभाग अधिशेष रहे शिक्षकों का समायोजन करेगा ताकि जिन स्कूलों में रिक्त पद हैं और शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, उसे सुचारू किया जा सके। विभाग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस प्रक्रिया में बड़ा फेरबदल होगा।


राज्य में अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों की स्थापना के बाद हिंदी माध्यम की स्कूलों के अधिशेष रहे शिक्षकों व कार्मिकों के समायोजन का निर्णय लिया है। बड़ीं संख्या में शिक्षक व कर्मचारी इससे अधिशेष हो गए हैं। वहीं अनेक स्कूलों में इनकी कमी चल रही है।
अधिशेष रहे शिक्षकों व कार्मिकों के समायोजन की यह प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। इनकी पदवार सूची तैयार की जायेगी और संभावित पदस्थापन स्थान सहित सूची 20 सितंबर को जारी की जायेगी।