Skip to main content

MICROSOFT 365 OUTAGE : 16000 से अधिक यूजर्स हुए परेशान, माइक्रोसॉफ्ट ने दी प्रतिक्रिया

RNE, NETWORK. 

365 की सेवाएं अचानक ठप हो गई है। इससे 16000 से अधिक यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऑउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, इस घटना ने कई यूजर्स को परेशान किया है। दो महीनें पहले ही एक सॉफ्टवेयर अपडेट से लगभग 8.5 मिलियन डिवाइस पर असर पड़ा था। इसमें एयरलाइंस, बैंक और हेल्थकेयर जैसी प्रमुख इंडस्ट्रीज में ओप्रेसन्स पर बुरा असर पड़ा था।

माइक्रोसॉफ्ट की प्रतिक्रिया

माइक्रोसॉफ्ट ने सर्विस ठप होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कम्पनी ने कहा, हम समस्याओं की जांच कर रहे हैं। जिसकी वजह से यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कम्पनी ने अभी तक दिक्कत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और ना ही बताया है कि परेशानी कब दूर होगी।