Skip to main content

सीएम भजनलाल आज दिल्ली जायेंगे, हलचल तेज हुई

** अमित शाह से भी मिलेंगे
** विदेश यात्रा से कल ही लौटे हैं

RNE ,NETWORK

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली की यात्रा पर जाएंगे। वे कल ही विदेश यात्रा से जयपुर लौटे हैं और आज अचानक से दिल्ली जा रहे हैं। उनकी दिल्ली की यात्रा से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में सीएम भजनलाल की कुछ महत्त्वपूर्ण बैठकें हैं, इस कारण दिल्ली यात्रा करनी पड़ रही है। दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम गृहमन्त्री अमित शाह के अलावा अन्य कई नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।


राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार व फेरबदल प्रस्तावित है, उस पर भी बात हो सकती है। इसके अलावा पार्टी संगठन में भी नये पदाधिकारी बनने है। सीएम भजनलाल को हरियाणा व जम्मू कश्मीर में पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है, उस पर भी निर्देश लेंगे। आने वाले समय में 7 सीटों पर राज्य में उप चुनाव भी होने हैं, उस पर भी बात हो सकती है।