Skip to main content

BIKANER : भैरूजी को धोक लगाने पैदल जा रही महिला यात्रियों को कार ने कुचला 

RNE Shridungargarh, Bikaner.

बीकानेर में मंगलवार सुबह फिर एक दर्दनाक हादसे में तीन महिला पदयात्रियों की जान चली गई। घटना तौलियासर भैरव मेले की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तौलियासर मेले में भैरूजी को धोक लगाने अल सुबह बड़ी तादाद में यात्रियों की भीड़ जुटी। सड़क पर श्रद्धालुओं का रेला लग गया।

इस बीच एक कार अनियंत्रित होकर महिला पदयात्रियों के जत्थे में घुस गई। इसमें कइयों को चोट आई लेकिन तीन महिलाएं बुरी तरह कुचल गई। इनमें से दो की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया।