Skip to main content

राजनीति : कांग्रेस में गठबंधन का फैसला दिल्ली से ही होगा

** मिशन उप चुनाव शुरू
** रंधावा की नेताओं से चर्चा

RNE, NETWORK

प्रदेश कांग्रेस मिशन उप चुनाव में जुट गई है। प्रदेश में 7 सीटों पर उप चुनाव होना है। जिसके लिए कल पीसीसी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नेताओं से पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली की उपस्थिति में चर्चा की। बैठक में कई सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी शामिल थे।

गठबंधन पर निर्णय आलाकमान पर

कांग्रेस का बांसवाड़ा की चौरासी व नागौर की खींवसर सीट पर आफ़ीवासी पार्टी और रालोपा से समझौता होता है या नहीं, ये आलाकमान तय करेगा। रंधावा ने बताया कि निर्णय आलाकमान पर छोड़ने का हुआ है। जो तय होगा, प्रदेश कांग्रेस मानेगी।