Skip to main content

मौसम : तापमान गिरने से ठंडी सुबह, आकाश साफ, मानसून हो रहा विदा

  • बीकानेर में 5 डिग्री गिरा तापमान, क्टूबर में मानसून की विदाई

RNE, BIKANER.

कल दिन भर चली ठंडी हवाओं व कमजोर धूप के कारण बीकानेर का तापमान 5 डिग्री से अधिक गिर गया। रात तो ठंडी थी ही, सुबह भी ठंडी रही। आकाश साफ था और मंद ठंडी हवा भी चल रही थी। गर्मी का जरा भी अहसास नहीं था। मॉर्निंग वॉक के लिए अच्छा मौसम था, इस कारण सड़कों व कॉलोनियों के पार्क में अच्छी भीड़ थी।

राज्य से अब मानसून की विदाई

पूर्वी राजस्थान से अभी मानसून की विदाई में देरी है। जाने से पहले इस माह के अंत में मानसून पूर्वी जिलों को एक बार फिर भिगोयेगा। भारी नहीं, मध्यम बारिश होगी। मौसम केंद्र के अनुसार मानसून की विदाई सितंबर के अंत में हो जायेगी।

बीकानेर में रातें हुई ठंडी

बीकानेर में कल मौसम ने पलटी मारी और पारा 5 डिग्री से अधिक गिर गया। इसी वजह से रात ठंडी हो गई। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में धूप निकलेगी और छितराए बादल रहेंगे।