Skip to main content

कर्नाटक विधानसभा सदस्य सहित सात लोगों पर बालात्कार का मामला दर्ज

RNE, NETWORK.

कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है। एक महिला की शिकायत पर भाजपा विधायक मुनिरत्ना पर बलात्कार सहित अन्य कई आरोप लगे हैं और पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

कर्नाटक विधानसभा सदस्य विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य लोगों के खिलाफ बेंगलुरु में ये मामला दर्ज हुआ है। इन लोगों पर बलात्कार, यौन उत्पीड़न और धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 40 साल की एक महिला का आरोप है कि विधायक मनिरत्ना सहित सात लोगों ने एक रिसोर्ट में उसके साथ बलात्कार किया।