Skip to main content

मौसम : खुले आकाश ने किया सुबह का स्वागत, दिन का तापमान अब कम

  • सामान्य से कम हो गया तापमान, मानसून अब राज्य से विदा

RNE, NETWORK. 

खुले आकाश ने रविवार सुबह का बीकानेर में स्वागत किया। गर्मी तो नहीं थी मगर पिछले 3 दिनों की तरह सुबह ठंडी भी नहीं थी। हवा भी नहीं चल रही थी मगर तापमान कम था। मॉर्निंग वॉक के लिए अच्छा वातावरण था इस कारण काफी लोग घरों से निकले हुए थे। अब बीकानेर में दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने लग गया है। दिन में तो तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम हो गया है।

राज्य से मानसून की विदाई

राज्य से लगता है अब मानसून विदा हो गया है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए कहीं के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। पिछले 24 घन्टे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहा।

जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग में बादल तो रहे मगर बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-7 दिन बारिश की कोई संभावना नहीं।

बीकानेर में आकाश साफ रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम ठीक रहेगा। आकाश साफ रहेगा मगर तापमान में वृद्धि नहीं होगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.7 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।