Skip to main content

राज्य की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव, रणनीति पर चल रहा विचार

RNE, NETWORK

राज्य में निकट समय में होने वाले विधानसभा उप चुनावों को लेकर भाजपा भी अब सक्रिय हो गई है। राज्य की 7 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत से पहले चुनाव होने हैं। 

इससे पहले इन चुनावों को लेकर भाजपा दिल्ली में दो दिन बैठकें कर चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के साथ विस्तार से चर्चा की। दूसरे दिन प्रभारी राधा मोहन व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल से नड्डा की बैठक हुई। इन बैठकों में उप चुनाव की रणनीति पर विचार हुआ।

नड्डा के साथ बैठक होते ही प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ जयपुर आ गए। कल उन्होंने अनेक जिलों से आये पदाधिकारियों से उप चुनाव को लेकर बात की। पार्टी के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान पर भी जानकारी ले रहे हैं।