Skip to main content

हरिनी अमरसूर्या बनी श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री

RNE, NETWORK. 

भारत के दिल्ली विश्व विद्यालय में पढ़ी हरिनी अमरसूर्या श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री होगी। जिसकी घोषणा कल वहां के राष्ट्रपति ने कर दी है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने दिल्ली विश्व विद्यालय के हिन्दू कॉलेज में पढ़ी हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका का 16 वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। एनपीपी पार्टी की अमरसूर्या को शिक्षा व सामाजिक न्याय के क्षेत्र में काम के लिए जाना जाता है। वह श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री है।