Skip to main content

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में होगी आयोजित

RNE, BIKANER. 

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक कल 26 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे रखी गई है। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की बैठक जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। 

जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 28 सितंबर 2024 को जयपुर में प्रस्तावित धरने को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

26 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कोठरी हॉस्पिटल रोड बीकानेर आहूत होने वाली बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, जिले से प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष मय कार्यकारिणी,

पार्षद/ पार्षद प्रत्याशी महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल इंटक, एनएसयूआई, मंडल अध्यक्ष, सहित अग्रिम संगठनों, विभागो, प्रकोष्ठों के साथ कांग्रेस विचारधार से जुड़े संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी अपनी भागीदारी निभायेंगे।