Skip to main content

86 वर्ष की मधुरा का निधन, बीमारियों से थी पीड़ित

  • पंडित जसराज की पत्नी मधुरा का निधन हुआ
    RNE NETWORK

संगीत जगत व फिल्म जगत से बहुत दुखद खबर है। शास्त्रीय गायक के रूप में दुनिया भर में अपनी पहचान रखने वाले दिवंगत पंडित जसराज की धर्मपत्नी का निधन हो गया है। वे भी संगीत व लेखन से जुड़ी हुई थी।


दिवंगत शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पत्नी मधुरा का कल मुंबई में निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थी। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी। मधुरा फिल्मकार वी शांताराम की बेटी थी।

उन्होंने डाक्यूमेंट्री व नाटकों के निर्देशन के साथ जसराज की आत्मकथा भी लिखी। उनके निधन पर रंगकर्मी प्रदीप भटनागर, बुलाकी शर्मा, अशोक जोशी, अमित गोस्वामी, असित गोस्वामी आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।