Skip to main content

दिल्ली विधानसभा में पूर्व सीएम केजरीवाल की बदली सीट

RNE NETWORK
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री 1 नम्बर से खिसककर अब 41 नम्बर पर चले गए हैं। नम्बरों का ये परिवर्तन दिल्ली विधानसभा की सीट का हुआ है।


इस्तीफा देने के बाद दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की सीट बदल गई है। मुख्यमंत्री के रूप में वह 1 नम्बर सीट पर बैठते थे। अब विधायक के रूप में वे सीट नम्बर 41 पर बैठेंगे। 1 नम्बर सीट अब मुख्यमंत्री आतिशी की है। पहले आतिशी 19 नम्बर सीट पर बैठती थी। केजरीवाल अब 41 नम्बर सीट पर बैठेंगे।