Skip to main content

निष्क्रिय लोगों की सूची भेजी, कई प्रदेश पदाधिकारी बदलेंगे

RNE NETWORK
कांग्रेस संगठन में होने वाली नियुक्तियां अब राज्य में 7 विधानसभा सीटों के उप चुनाव के बाद ही होगी। क्योंकि उप चुनाव को लेकर अब तैयारियां आरम्भ हो गई है। चुनाव आयोग इनकी तारीखों का ऐलान कभी भी कर सकता है।


कांग्रेस को प्रदेश के पदाधिकारियों में बड़ा बदलाव करना है तो कई जिलों में अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति करनी है। लोकसभा व विधानसभा चुनावों के समय प्रभारी रंधावा ने कई नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर लिया था। चुनाव के बाद पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने इनमें से ज्यादातर को निष्क्रिय बताते हुए हटाने की बात कही थी।


आलाकमान फिलहाल उप चुनाव को देखते हुए किसी को भी हटाने के पक्ष में नहीं है। सूची पर इसी कारण कोई निर्णय नहीं किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप चुनाव के बाद बदलाव तय है।


निष्क्रिय लोगों की सूची भेजी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आलाकमान को निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची भेज दी है, जिनको हटाया जाना है। इस सूची में लगभग 60 नाम है। इनमें सचिवों के नाम ज्यादा है।