Skip to main content

राहुल गांधी के लिए बनाए गये अस्थाई कैंप में सीआरपीएफ के वॉच टॉवर को खोलते समय हुआ हादसा

आरएनई,नेशनल ब्यूरो। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ा हादसा हो गया। कोंग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल राहुल गांधी के लिए बनाए गए अस्थाई कैंप में बनाए गए सीआरपीएफ के वॉच टॉवर में करंट आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब वॉच टॉवर को खोला जा रहा था। घटना उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायल कामगारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक कामगार ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतक की पहचान नरेश के रूप में हुई, जो कि झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला था। सभी घायल भी चतरा जिले के ही रहने वाले हैं। दरअसल, राहुल गांधी के रात्रि विश्राम के कार्यकर्म के चलते अस्थायी कैंप बनाया गया था। यह हादसा जिले कोतवाली कटघर इलाके के रामपुर रोड जीरो प्वॉइंट के पास हुआ है।

प्रियंका गांधी भी शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आगे बढ़ी, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने भाई के साथ शामिल हुईं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने ‘एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई। राहुल के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। यात्रा जब मुरादाबाद की सड़कों पर बढ़ी तो विभिन्न क्षेत्रों के लोग वहां मौजूद थे।खुली जीप में सवार दोनों नेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस बीच राहुल और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आए। प्रियंका गांधी सप्ताहांत में उत्तर प्रदेश के शेष चरण में यात्रा का हिस्सा बनेंगी। उन्हें यात्रा में उत्तर प्रदेश के चंदौली में भाग लेना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य और बाद में अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह उस समय यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं।