Skip to main content

 23 हजार से अधिक होगी भर्ती, ऑनलाइन होंगे आवेदन

RNE NETWORK
सफाई कर्मचारी बनने की चाह रखने वाले सभी लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने कल रात सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। स्वायत्त शासन विभाग के सचिव कुमार पाल गौतम ने यह विज्ञप्ति जारी की।


राज्य सरकार पूरे राज्य में 23820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती करेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे चयनित लोगों को लॉटरी निकाल भर्ती दी जायेगी।


वाल्मीकि समाज ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। पहले भर्ती की प्रक्रिया से नाराज समाज ने राज्यव्यापी आंदोलन किया तब भर्ती रोकनी पड़ी। अब उस समय हुए समझौते के अनुसार भर्तियां जारी की गई है।